Thursday, 12 September 2013

तू कौन है

 बस तू ही दिखाई देती है 
 महकते  फूलों मे ओस की बूदों में 
 बादलों के चेहरों में झरनों की लहरों में 
अमुआ की बौर में  झूमते  हुए मोर में

वीणा की तान में रागों के गान में 
बस तू ही सुनाई देती है 
सन्नाटों को चीरती कहीं दूर 
तेरी आवाजें सुनायीं देतीं हैं 
खामोश इस बंद चारदीवारी में 
तेरी धड़कने सुनाईं देती हैं 

तू स्वप्न है या मेरी परिकल्पना 
मेरी आस्था है या निश्चल भावना ?
नहीं तू, मेरी भावों की  बहती  सरिता है  
नैराश्य को दूर करती कविता है  
हर क्षण तेरी रश्मि निहारता हूँ 
बहना चाहता हूँ गुनगुनाना चाहता हूँ 
पर जितना तेरे करीब आता हूँ उतना ही दूर चला जाता हूँ।।

6 comments:

  1. Bahut khoob Ankur. Apne antarmann ki awaz ko "aise hi" sunate raho. Saadgi aur khoobsoorti ka udaharan hai tumhari ye kavita.

    ReplyDelete
  2. प्रज्ञा दीदी प्रोत्साहित करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. Mesmerising :)
    Don't let go your love or the person who motivates you to write so beautiful. You are lucky to find it. Many pine for it all their lives but never find it. Even if they find it, they don't get it :)

    ReplyDelete
  4. मयंक जी धन्यवाद आपके सुन्दर शब्दों के लिए लेकिन मेरी कविता के इन शब्दों की प्रेरणा मुझे प्रकृति की ख़ूबसूरती से मिलती है

    ReplyDelete
  5. All I mean is to never let go your love or the source of motivation, which could be anyone or anything.
    Hope you understand what I mean.

    ReplyDelete