न जाने कई बरसों बाद McDonald रेस्टोरेंट गया। बेटा बोल रहा था की जंक अच्छी चीज़ नहीं लेकिन कभी कभी चलता है। मुझे तुम्हारी याद आ रही थी क्यूंकि मैंने दशकों पहले सिर्फ तुम्हारे साथ काफ़ी की चुस्कियां लीं थीं। मै इस McDonald में गया और काउंटर पे बोला की काफ़ी और फ्रेंच फ्राइज दे दीजिये। काउंटर पे एक छोटी सी प्यारी सी लड़की ने कहा, इट्स सेल्फ सर्विस, प्लीज आर्डर फ्रॉम कीओस्क। मैंने अजीब सा चेहरा बनाया और एक कंप्यूटर जैसी स्क्रीन पे चला गया और सोचने लगा की दुनिया बहुत बदल गयी है और मैं इसमें फिट नहीं होता। खैर बड़ी मुश्किल से काफी की तलाश जारी की तभी उसकी आवाज़ आयी, सर कैन आयी हेल्प ? मै बोला आपने कहा सेल्फ सर्विस, वो बोली वी असिस्ट इफ नीडेड। मै बोला ये बताईये कैसे कोई बूढा आपके यहाँ आर्डर दे सकता है, ये तो बड़ा ही कठिन मामला है और अंग्रेजी में भी है। वो बोली सर आयी विल गाइड यू। .उसने कहा की वो स्क्रीन टच नहीं कर सकती मुझे ही करना होगा। मैंने स्क्रीन से आर्डर किया और मेरे सीट पे कुछ समय बाद खाने पीने का सामान आया।
पता नहीं जब मैंने अपनी काफी खत्म की तो ऐसे ही उसे धन्यवाद् देने का मन किया। मै फिर से उसके काउंटर पे गया उसने कहा सर एनी प्रॉब्लम ? मैंने कहा नहीं जस्ट वांटेड टू थैंक यू फॉर द सपोर्ट। उसने कहा सर आयी ऍम हियर टू कलेक्ट कैश ओनली। जब आप शुरुआत में आये और परेशां दिखे तो मेरे मैनेजर कैमरा से आपको देख रहे थे। उन्हें लगा की मैंने आपको कुछ बुरा भला कहा है और वो मुझे थोड़ा सुनाये। फिर मैं आपकी हेल्प के लिए आयी। होप आल गुड। मैंने कहा मैं बिलकुल आपसे नाराज नहीं था बस खुद के लिए सोच रहा था की दुनिया कितनी बदल गयी है और मैं आज भी २००६ में हूँ।
मैंने कहा प्लीज मैनेजर को बुलाइये। मैनेजर आया और मैंने कहा। आपकी ये स्टाफ बहुत ही अच्छी है। इन्होने बहुत ही धैर्य से मुझे सपोर्ट किया। मै आपको और आपकी टीम का शुक्रिया करता हूँ लेकिन आपका सिस्टम थोड़ा काम्प्लेक्स है ओल्ड के लिए खास तौर से। मैनेजर साहेब खुश हुए , और उन्हें जो शिकायत थी उस स्टाफ से वो दूर हुई। वो स्टाफ बहुत ही खुश थी।
मैंने जाते हुए सोचा , हमने बात करना और कृतज्ञ होना छोड़ दिया है। ये क्लाइंट सर्विस मॉडल में सब कुछ एक बिज़नेस बन चुका है। किसी को भी गरिया देना कितना आसान है , लेकिन हम भूल जाते हैं की सामने वाला इंसान है। कितनी आसानी से हमें अंग्रेजी में गुस्सा आने लगा है। अनगिनत वायरल होते वीडिओज़ दिखाते हैं की हम सब किसी जल्दी में कहीं पहुंचने के लेकिन शायद कहाँ पहुंचना है या पहुंच रहे हैं ये नहीं पता।
मुझे जाते हुए उसकी मुस्कराहट कभी नहीं भूलेगी ! शुक्रिया !